Posts

Showing posts from February, 2014

वेलेंटाइन डे

दिल के बदले दिल, जान के बदले जान, ये तो व्‍यापार होता है। लेन देन से उपर उठ कर देखो, प्‍यार तो बस प्‍यार होता है। वेलेंटाइन डे के बहाने मत जेब कटाओ,  उस दिन तो बस कारोबार होता है। क्‍यों करते हो इंतजार चोदह फरवरी का  प्‍यार में तो हर दिन त्‍यौहार होता है।।

बातें

दोस्‍तो, अपने भीतर के भेडि़ये को कैद में ही रखना, ये निकल गये बाहर तो बड़ा उत्‍पात करते हैं। वैसे तो अपने मुल्‍क में  हम लोग आजकल झाड़ू की, चाय की, और सिलेंडर की, बात करते हैं और इससे उससे हम शिकायत क्‍या करें, जब जज ही अपने मुल्‍क में, रेप इंजाय करने की बात करते हैं।