नोकझोंक: 14 फरवरी 2022
एक भारतीय पत्नी ने सुबह-सुबह ही आदेश सुनाया,
"अजी सुनते हो, मैंने कहा आज मेरा वैलेंटाइन डे का व्रत है, शाम को लौटते हुए कुछ चॉकलेट, टेडी बियर और कुछ अच्छे से तोहफे ले आना चढ़ावे के लिए।"
पति महोदय ने तुरंत उत्तर दिया,
" सॉरी डार्लिंग, मैं यह सारी चीजें नहीं ला पाऊंगा क्योंकि मुझे आज प्रजातंत्र के यज्ञ में शामिल होना है, देर हो जाएगी, आखिरी आहुति देकर ही आऊंगा; और फिर उन देवताओं की महा आरती में भी तो सम्मिलित होना है जिनके सच्चे प्रेम और बलिदान के कारण मां भारती गर्व से विश्व के समक्ष सर उठाकर चल पाती है।"
बीना जोशी 'हर्षिता'
Comments
Post a Comment